यह भारत में काली माँ कि सबसे ऊंची प्रतिमा है। || काली माता की मूर्ति राजनगर मधुबनी बिहार || एससीपी फ़ाउंडेशन मधुबनी बिहार || अमरेन्द्र सिंह

 यह भारत में काली माँ कि सबसे ऊंची प्रतिमा है।



 यह भारत में काली माँ कि सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा का निर्माण विख्यात ब्लैक मारवल से हुआ है, जबकि यह व्हाइट मारवल से बने भव्य मंदिर में स्थापित है। इटली के मूर्तिकार ने इस मूर्ति को करीब दो साल की कडी मेहनत के बाद तैयार किया था और यह मूर्ति इटली से भारत आनेवाली पहली देवी प्रतिमा है। यह प्रतिमा दरभंगा प्रमंडल स्थिति खंडहरों के शहर राजनगर में स्थापित है। करीब 8 फुट ऊंची इस प्रतिमा की स्थापना तंत्र साधक व तिरहुत सरकार महाराजा रामेश्वर सिंह ने की थी। 1929 में महाराजा रामेश्वर सिंह के निधन के बाद दरभंगा के माधवेश्वर शमशान में उनकी समाधि पर भी उनके पुत्र महाराजा कामेश्वर सिंह ने काली माँ की ऐसी ही मूर्ति स्थापित की। वो मूर्ति भी उसी मूर्तिकार ने उसी पत्थर से बनायी, लेकिन छोटी होने के बावजूद चिता पर रहने के कारण उसका भाव उग्र हो गया, जबकि इनका भाव शीतल है।

अमरेन्द्र सिंह 

एससीपी फ़ाउंडेशन एनजीओ

मधुबनी बिहार

https://scpfoundationngo.com

https://www.facebook.com/scpfoundation.singh

http://scpfoundationngo.blogspot.com/

https://www.linkedin.com/in/scp-foundation-01770141/

https://www.youtube.com/user/scpfoundation021

#राजनगर #मधुबनी #स्कूल 




Comments

Popular posts from this blog

राजनगर काली मंदिर - राजनगर मधुबनी बिहार में स्थित लोकप्रिय हिंदू मंदिर। एससीपी फ़ाउंडेशन मधुबनी

राजनगर में क्या है देखने योग्य? || एससीपी फ़ाउंडेशन एनजीओ मधुबनी बिहार

SCP Foundation NGO is working education health and skills development projects at New Delhi Faridabad Madhubani Bihar